मीटर रीडरों ने निजी कंपनी के ख़िलाफ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

c4a23f410641
सिक्योरिटी मनी व दो माह का वेतन जब्त करने का आरोप, कहा मीटर रीडरों को हटाने का किया जा रहा प्रयास 

सटीक संवाद से रिपोर्ट डीके सागर 

अम्बेडकर नगर। टांडा क्षेत्र के मीटर रीडरों ने अकबरपुर पुलिस मुख्यालय पर पहुंचकर एसपी को पत्रक सौंपा कर निजी कंपनी टीडीएस प्राइवेट लिमिटेड के सुपर वाइजर पर सिक्योरिटी व दो माह का वेतन जब्त करने का आरोप लगाया है. वहीं बताया कि सुपरवाइजर द्वारा मीटर रीडरों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है.

मीटर रीडरो ने बताया कि वह मैसर्स टीडीएस कंसर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधीन बिलिंग कार्यकारी समस्त मीटर रीडर से सुपरवाइजर मो अहमद के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपये 20 माह तक सिक्योरिटी मनी के रूप में लिया गया और अब उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है. क्योंकि मैसर्स टीडीएस कंसर्ट प्राइवेट लिमिटेड का टेंडर इस माह समाप्त हो रहा है.

इसलिए विद्युत मीटर रीडर संघ के आदेश पर सभी मीटर रीडर 01 नवम्बर 2024 से बिलिंग कार्य का बहिष्कार कर सिक्योरिटी मनी मिलने तक के लिए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य है. वहीं सुपरवाइजर मो.अहमद द्वारा लगातार बिलिंग कार्यरत से हटाने एवं बिलिंग आई डी बंद करने के लिए बोला जा रहा है.

इसी कड़ी में सभी मीटर रीडरों ने जनपद अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक को उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है.इस दौरान रोहित कुमार, मोहम्मद नफीस, सचिन यादव, रजत वर्मा, प्रदीप कुमार मौजूद रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed