हाईटेंशन की लटकती तार की चपेट में आने से डीजे संचालक की मौत से कोहराम

दुर्घटना
पौनी गांव मे छठ पूजा के समापन के बाद वापस जाते समय लटकती तार की चपेट में आया डीजे संचालक
चन्दौली,
सकलडीहा l डाला छठ महापर्व पर पौनी गांव में ग्रामीणों की ओर से भक्तिगीत के लिये डीजे बुलाया गया था। सोमवार को सुबह उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर डीजे के साथ ग्रामीण लौट रहे थे। इसी बीच स्कूल के समीप लटकती हाईटेंशन की तार की जद में आने से डीजे संचालक की मौत हो गयी।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताया। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।

फोटो : मृतक राहुल

सदर कोतवाली के नरोज़ा गांव निवासी घनश्याम जायसवाल का पुत्र राहुल डीजे चलाता था। डाला छठ पर्व पर वह पौनी गांव के तालाब पर डीजे बजाने के लिए वाहन पर डीजे रखकर आया था। वापस ग्रामीणों के साथ लौटते समय डीजे वाहन के ऊपर बैठा 22 वर्षीय राहुल जायसवाल हाई टेंशन की लटकते तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया।

नरौजा गांव मे मृतक के घर रोते बिलखते परिजन

घटना के बाद व्रती महिला सहित ग्रामीणों में भगदड़ मच गया। आनन फानन में महिलाओं सहित चालक भागकर जान बचाये। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने नईबाजार स्थित एक निजी हास्पीटल पर ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम गच गया। इस बाबत कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दिया गया है।

इसी साल मार्च महीने में हुई थी शादी
सदर कोतवाली के नरौजा गांव निवासी घनश्याम जायसवाल के तीन पुत्र आकाश जायसवाल, विकास जायसवाल और राहुल जायसवाल है। राहुल सबसे छोटा पुत्र था। डीजे बजाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीते 12 मार्च 2023 को गाजीपुर जनपद के जमनिया महुजी में निधि जायसवाल से शादी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर पिता घनश्याम जायसवाल माता कृपावती देवी सहित भाईयों व परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
संजोग ठीक रहा की वाहन में नही उतरा करेंट
डीजे संचालक राहुल जायसवाल जैसे ही हाईटेंशन तार की चपेट में आया तुरंत ही नीचे गिर पड़ा। समीप में बैठा एक युवक भी देखकर कूद पड़ा। यही नही वाहन चालक भी वाहन छोड़ भाग निकला। घटना के बाद गन्ना और प्रसाद लेकर जा रहे युवक और व्रती महिलायें भी दौड़ पड़ी। ग्रामीणेां का कहना था कि संजोग ठीक रहा कि ही वाहन में करेंट नही उतरा। वरना माहौल कुछ और ही होता।
बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

फोटो: बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण

डीजे संचालक 22 वर्षीय राहुल जायसवाल की लटकती हाईटेंशन तार की चपेट में हुई मौत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियो को सूचना देने के बाद भी तार की मरम्मत नही किया गया। जबकि समीप में प्राथमिक स्कूल भी संचालित है। कभी भी कोई बड़ी हादसा हो सकता है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में मदन सिंह कुशवाहा, प्रधान प्रदीप यादव, मनीष पांडेय, बैरिस्टर विश्वकर्मा,अनिल,छोटू मौर्या, शंकर यादव, मुहम्मद नसीम, महेन्द्र,गोलू, सुनील यादव, रामजी सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *