13 पशुओ सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

33a985af04c1
 पिकअप वाहन पर क्रूरतापूर्ण तरीके से लादकर वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे l

चन्दौली,
कन्दवा l थाना क्षेत्र के तलाशपुर तिराहा से मुखबिर की सूचना पर तीन गो तस्करों शिवशंकर विश्वकर्मा पुत्र पारस नाथ विश्वकर्मा उम्र 25वर्ष निवासी ग्राम रौनाकला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व हर्पित सिंह पुत्र विनोद सिंह 19वर्ष निवासी ग्राम अनौनी मधुवन थाना खानपुर जनपद गाजीपुर तथा राजेश बनवासी पुत्र श्रीमान बनवासी उम्र 19वर्ष निवासी ग्राम बेला थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को पिकअप गाड़ी नंबर UP65JT8013 पर लादकर 13 पशुओ व एक चापड़ सहित गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी l
प्रभारी निरीक्षक कंदवा सलील स्वरूप आदर्श नें बताया कि एसपी चन्दौली डॉ अनिल कुमार के निर्देशन मे गोतस्करी के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान जारी है जिसके क्रम मे मुखबिर कि सूचना पर उपरोक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 110/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी में पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरुप आदर्श,उ0नि0 अमर नाथ साहनी,का0 मनीष कुमार यादव, का0 अजय कुमार,का0 संजय मिश्रा,का0 अवधेश पटेल थाना कन्दवा जनपद चन्दौली शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें