14 मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकानें-जिलाधिकारी

d786ff2ef165

चंदौली,13 मार्च 2025, सटीक संवाद। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने जनपद की सभी देशी, विदेशी एवं बीयर शराब से लेकर भांग एवं मॉडल शॉप्स की दुकानों को 14 मार्च को होली के रंगोत्सव के सम्पूर्ण दिन  सुबह 05 से रात 10 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया है.

फोटो : निखिल टी फुंडे जिलाधिकारी चंदौली 

होली का त्योहार लोगों का उत्साह बढ़ा रहा है. ऐसे में स्कूल-कॉलेजों में रंग खेलकर छात्र-छात्राओं ने खूब धूम मचाई. बृहस्पतिवार को 1670 स्थलों पर होलिका दहन होगा. जबकि शुक्रवार को रंगोत्सव के मुख्य पर्व पर युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक धमाल मचाएंगे.
होली का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है. बाजारों में खरीदारों की भीड़ पूरे दिन उमड़ी रही. लोगों ने अपने-अपने तरीके से होली मनाने का प्लान तैयार किया है. जिसे लेकर जिलाधिकारी ने होली के दिन जनपद में लोक शान्ति व्यवस्था को लेकर शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *