25-25 हजार के दो इनामिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

cbfa3ca38cea
चन्दौली । जनपद के धानापुर थाना पर पूर्व में दर्ज मु.अ.सं. 110/2021 के गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 25- 25 हजार रूपये के दो इनामिया अभियुक्तों जयप्रकाश पुत्र श्यामनारायण व शेरू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र जयप्रकाश निवासीगण जीयनपुर थाना स्थानीय को सोमवार को उनके गांव स्थित पंचायत भवन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। दोनो ने अभियुक्त विगत दिनों एक आटो ड्राइवर से आटो व 3000/- रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।


फोटो : थाना धानापुर पर गिरफ्तार जयप्रकाश और शेरू उर्फ पुष्पेन्द्र 
धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अलीनगर तिराहा पर एक टेम्पो को कमालपुर जाने के लिये किराये पर लिया और धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदाहूं के पास पेशाब करने के बहाने उतर कर आटो ड्राईवर को मार पीटकर उससे 3000 रूपये नकद छीन लिये तथा आटो को लेकर भाग गये।

 घटना के बावत वादी के तहरीर पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलीस द्वारा दोनों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश डाली जा रही थी l दोनों अभियुक्त तब से फरार चल रहे थे , जिनके ऊपर 25000–25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। आज गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्यवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *