26 नवंबर को संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों की नागरिकों को दी जायेगी जानकारी-अर्जुन आर्या

6e5c7e25ea7e
चंदौली। सदर ब्लॉक के जगदीश सराय स्थित केशरी लॉन में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस राष्ट्रीय कानून दिवस के रुप में मनाया जायेगा. वहीं देश की सरकार और नागरिकों के लिए संवैधानिक मूल्यों, सिद्धांतों और दृष्टांतों  मौलिक राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा निर्देश, कानून आदि के बारे में प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा विस्तार से चर्चाऐं की जायेगी. इस आशय की जानकारी लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या ने बुधवार को एक संगोष्ठी में दी.


फोटो : जगदीश सराय लॉन में गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या 

प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रामजन्म बागी ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ शासन के सिद्धांतों को भी रेखांकित करता है. साथ ही नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यो, न्याय और समानता को बढ़ावा देता है. 
 

फोटो : प्रमाण पत्र वितरण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्या 

प्रदेश महामंत्री लल्लन कुमार ने बताया कि हमारा संविधान दुनिया के सभी लिखित संविधानों में सबसे लंबा है. जो लोकतांत्रिक समाज के लिए एक ठोस आधार प्रदान करता है. जिसमें संसदीय संप्रभुता और न्यायिक सर्वोच्चता, संघात्मकता और एकात्मकता, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार, एकल नागरिकता, एकीकृत स्वतंत्रता, न्यायपालिका, धर्मनिरपेक्षता निहित है.
 
वहीं जिलाध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार व महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट गायत्री ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है.जो विविधताओं,स्थानीय रीति-रिवाजो और परंपराओ का खंडन नहीं करता है अर्थात धर्म निर्पेक्ष संविधान है.जो हिन्दी, तमिल, पंजाबी, उर्दू, संस्कृत, बंगाली, मैथली, मराठी और कई अन्य भाषाओं में उपलब्ध है.

इस दौरान एडवोकेट (हाई कोर्ट) हीरा लाल , विधिक अधिकारी रामसुभाष, शमशाद खां (तंजीम उपाध्यक्ष), मुनव्वर जहां (ओबीसी महासचिव बिहार), आनन्द कुमार, वीरेंद्र कुमार भारती, विजय कुमार, प्रेम शंकर,एडवोकेट अरविन्द कुमार पंकज, नारायण कुशवाहा, सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें