7.50 लाख रुपए की शराब के साथ पुलिस ने एक को दबोचा

बिहार में बेचने के लिए कर रहा था स्टोर, प्राप्त मुनाफे से करता था परिवार का भरण पोषण
चंदौली। जिले की थाना अलीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सत्कार ढाबा के पीछे बेसमेन्ट में बने कटरे में रखे हुए 7.50 लाख रुपए की अवैध अग्रेजी शराब संग एक युवक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पकड़े गए युवक के पास से 3540 रुपए नगद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कटरिया तिराहे पर चेकिंग करने पहुंची पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर सत्कार ढाबा के पीछे बेसमेन्ट में बने कटरे में 7.50 की अंग्रेजी शराब के जखीरे के साथ राम कुमार यादव पुत्र चिथरु यादव निवासी ग्राम जीवधीपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 30 वर्ष को पकड़ा. जो बिहार राज्य में भेजने के लिए स्टोर कर रहा था.जामा तलाशी में उसके पास से 3540 रुपए नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि हमलोगो का एक गिरोह है और अन्य प्रदेशों से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार में काफी मुनाफे पर बेचते हैं. इससे जो मुनाफा होता है उससे हमलोग अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू आशुतोष ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.