सकलडीहा में गुरु कृपा स्वीट हाउस के सामने से मोटर साईकिल चोरी

d900e1c5a819
जलपान करने के दौरान घटी घटना, खोजबीन में जुटी पुलिस

चंदौली,सकलडीहा। कस्बा स्थित गुरु कृपा स्वीट हाउस के सामने से गुरुवार को 10: 46 बजे एक मोटर साइकिल चोरी हो गई, भुक्तभोगी ने थाना स्थानीय पर गुमशुदगी की लिखित तहरीर देकर मोटर साइकिल बरामद कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, वहीं प्राप्त तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खोजबीन शुरू कर दी है।
 


बता दें कि थाना क्षेत्र के उकनी विरमराय निवासी उदयभान सिंह किसी आवश्यक कार्य से सकलडीहा बाजार गए थे, कि गुरु कृपा स्वीट हाउस के ठीक सामने अपनी हीरो स्प्लेंडर नंबर UP 67 F 5852 दो पहिया वाहन खड़ा करके स्वीट हाउस के अंदर जलपान करने चले गए। मात्र आधा घंटे बाद जब उन्होंने बाहर निकला तो देखा कि उनकी उक्त नम्बर की दो पहिया वाहन नहीं है। दो घण्टे तक काफी खोजबीन करने के बाद जब पता नहीं चला तो पीड़ित ने थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज कराकर गाड़ी बरामद कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और खोजबीन जारी है। जल्द ही गाड़ी बरामद कर खुलासा किया जाएगा।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन यूवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू और मण्डल सलाहकार वाराणसी पिंटू पाल ने नाराजगी जताते हुए बताया कि पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी जिले में चोरी और अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है और दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *