स्वच्छता तन और मन के साथ पर्यावरण को भी ठीक रखता है-कैप्टन लाल बिहारी

ccb4179d9a29
चंदौली,धानापुर। विकास खण्ड के शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता जागरूक अभियान व तालाब की साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया। एनसीसी के 155 कैडेटों की एक लम्बी लाइन ने स्लोगन बोलते हुए श्रीकान्तपुर डेढवलिया, मिर्जापुर, शहीद गांव,के नागरिकों को साफ़ सफाई के लिए प्रेरित किया। 



स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल पी के मिश्रा के निर्देशानुसार अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीद गांव के एनसीसी कैडेटों द्वारा मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया गया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य मोती लाल गौतम ने कहा कि सभी कैडेट्स है अपने- अपने गांव में पांच-पांच परिवार को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें तो एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण का लक्ष्य पूरा होने में मदद मिलेगी। वहीं कैप्टन लाल बिहारी प्रसाद ने कहा की स्वच्छता तन,और मन के साथ पर्यावरण को भी ठीक रखता है। हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि स्वच्छ रहते हुए स्वच्छता अभियान को जन- जन तक पहुंचाये।


इस अवसर पर हवलदार सुरेश कुमार, आशुतोष सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय, अमरेन्द्र सिंह ,मृत्युंजय मौर्या, रवि कुमार सहित विद्यालय के समस्त एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *