चंद्रभान मौर्य बने मंडल अध्यक्ष तो जुली सिंह जिला प्रतिनिधि

808134580100
कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराया, दिया बधाई

चंदौली धानापुर। प्रदेश चुनाव अधिकारी डा0 महेंद्र पांडेय के संस्तुति पर भाजपा नेतृत्व ने अहिकौरा निवासी चंद्रभान मौर्य को धानापुर पूर्वी मंडल का अध्यक्ष बनाया. मौर्य को नया दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराकर बधाई दिया. युवा अध्यक्ष को पाकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे थे.

फोटो : चंद्रभान मौर्य


भाजपा पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मंडलों में नए पदाधिकारी का चयन कर रही है. इसके लिए बीते दिनों मंडल अध्यक्ष पद के लिए 9 लोगों ने आवेदन किया था. इसमें प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी डा0 महेंद्र नाथ पांडेय ने चंद्रभान मौर्य पर भरोसा करके धानापुर पूर्वी मंडल का अध्यक्ष बनाया. 
वहीं जिला प्रतिनिधि के रूप में जुली सिंह को बनाया गया. नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि संगठन ने मुझपर भरोसा करके पूर्व में युवा अध्यक्ष बनाया था. जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का काम किया गया. एक बार फिर संगठन ने भरोसा करके मंडल अध्यक्ष बनाने का काम किया है. 
इस नए दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे. युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा. ताकि आगामी चुनाव में भाजपा को नए कीर्तिमान के साथ जीत हासिल कराया जा सके.

 इस मौके पर अजीत पांडेय, राजेश तिवारी,गणेश अग्रहरि, अनिल श्रीवास्तव, श्यामसुंदर सिंह, अवधेश खरवार,विकास गुप्ता,दिलीप त्रिशूलिया,प्रमोद सिंह, अरविंद वर्मा,अमित गुप्ता, सोनू गुप्ता, आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *