डॉ.अंबेडकर का अपमान करने वाले अमित शाह की सदस्यता रद्द की जाए:- वाम मोर्चा

चंदौली 30 दिसंबर। इंकलाब जिंदाबाद, बामपंथी मोर्चा जिंदाबाद, बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, मोदी सरकार माफी मांगो, संविधान पर हमला और अंबेडकर की विरासत का अपमान करने वाले अमित शाह इस्तीफा दो सहित तमाम नारों के साथ बामपंथी दलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय बिछिया धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना व सभा कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के बतौर आए अधिकारी को सौपा गया
सभा को संबोधित करते हुए बामपंथी नेताओं ने कहा कि संविधान पर हमला और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विरासत का अपमान करने वाले अमित शाह की संसद सदस्यता रद्द कर गृह मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वाले अमित शाह को गिरफ्तार किया जाए.
बामपंथी नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान लोकतंत्र को खत्म कर मनुस्मृति संविधान लागू करना चाहती है वामपंथी पार्टियों पूरे देश में भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ किसानों मजदूरों नौजवानों की एकता के बल पर भाजपा के विचार को परास्त करेगी संविधान लोकतंत्र के रास्ते देश को चलने वाली विचारधारा को मजबूत बनाएगी.
सभा को भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह, जिला कमेटी सदस्य हरिशंकर विश्वकर्मा, रमेश राय, उमानाथ चौहान, श्याम देई, रामदुलार बिंद, चरणदास, बद्रीनाथ, योगेंद्र प्रसाद, कंचन देवी, कली कुमारी, तूफानी, तेजू राय सहीततमाम लोग मौजूद रहे अध्यक्षता रामप्यारे यादव संचालन श्रवण कुशवाहा ने किया.