अपर महाप्रबंधक तरूण प्रकाश संभालेंगे पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का कार्यभार

e141f7392331
रिपोर्ट ! संदीप कुमार

हाजीपुर l तरूण प्रकाश, अपर महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल आज दिनांक 23.02.2024 से रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का कार्यभार देखेंगे । विदित हो कि महाप्रबंधक/पूर्व मध्य रेल श्री अनिल कुमार खंडेलवाल ने सदस्य (इंफ्रा),रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में पदभार ग्रहण कर लिये हैं ।


फोटो : तरुण प्रकाश अपर महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल


श्री प्रकाश ‘‘भारतीय रेल सिगनल इंजीनियरिंग सेवा” (IRSSE) के 1988 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं । आपने आईआईटी, रूड़की से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में बी.टेक. तथा आईआईटी, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में एम.टेक. की शिक्षा प्राप्त की हैं । आपने बिकोन्नी मेलॉन एवं आईएसएम, हैदराबाद से प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया है । आप विभिन्न अध्ययन के क्रम में मलेशिया एवं सिंगापुर भी जा चुके हैं । 
श्री तरूण प्रकाश, पूर्व मध्य रेल में प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं मुख्य संचार इंजीनियर तथा मुरादाबाद मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *