शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं अधिकारी: शेषनाथ यादव

3725b5da53fa
धानापुर कुसम्ही मार्ग का पुल जर्जर, रोज गुजरती हैं स्कूली बसें, शिकायत के बाद भी जूं तक नहीं रेंगी 

धानापुर, (चंदौली)। क्षेत्र के कुसम्ही मार्ग पर दशकों पुराना बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। इस पुल से हजारों लोगों सहित बच्चों से भरी दर्जनों स्कूली बसें रोजाना आती जाती हैं। शिकायत और खबरें प्रकाशित होने के बावजूद भी अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। 



किसान नेता शेषनाथ यादव ने बताया  लोक निर्माण विभाग (PWD) की निष्क्रियता से स्थानीय लोग काफी नाराज हैं और तत्काल पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। पुलिया के एक तरफ की रेलिंग टूटी हुई है, जिससे वाहनों के सीधे नाले में गिरने का खतरा है।कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



उन्होंने चेताया कि एक सप्ताह में पुल का पुनर्निमाण कार्य शुरू नहीं कराया जाता है तो संगठन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इस दौरान वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल और युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *