चंदौली में भीम आर्मी एकता मिशन का चला सदस्यता अभियान

86dc5174a618
25 फरवरी की महारैली को सफल बनाने पर जोर, गॉव -गॉव चलो पॉव -पाँव चलो, चलो डोर टू डोर, चलो बूथ की ओर
नौगढ़,(चंदौली)। भीम आर्मी एकता मिशन जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम ने चमेर बाँध गॉव में जनसभा आयोजित कर गॉव -गॉव चलो, पॉव -पाँव चलो, चलो डोर टू डोर, चलो बूथ की ओर के तहत 
जन सम्पर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। साथ ही साथ 25 फरवरी की महारैली को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

विगत दिनों मार -पीट से पीड़ित महिलाओं के दर्द को सुना तथा मामले का संज्ञान लिया 
विगत दिनों कुछ दवंगों ने जमीनी विवाद के चलते दलित समाज के महिलाओं को दौड़ा -दौड़ा कर पीटा था जिस पर पीड़ित महिलाओं से मिलकर पीड़ा को सुना तथा संवैधानिक तरीके से समाधान हेतु रणनीतियां बनाई। वहीं भीम आर्मी के लोगों ने कहा कि दलित, पीड़ित, वंचित समाज के साथ किया गया घृणित कृत्य बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 

अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सड़क से सदन तक आन्दोलन के लिए भीम आर्मी बाध्य होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार भारती ने की। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द कुमार, तहसील सचिव मनीष कुमार, विनयमुनार गौतम, अशोक कनौजिया, बनवारी लाल, महेश भारती, मनीता, फूलवती, हिरावती, कृष्णावती सहित सैकडों महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *