रामभवन मौर्य बने ब्लॉक अध्यक्ष

d25edaad7519

जिलाध्यक्ष ने दिया प्रमाण पत्र, पार्टी द्वारा चलाया जा रहा समाज जोड़ो अभियान 


चंदौली। जिले के धानापुर विकास खण्ड अंतर्गत कमालपुर मे रविवार को समाजवादी पार्टी कि बैठक की गई. बैठक में संगठन को मजबूती के लिए विचार विमर्श कर क्षेत्र के मिर्जापुर गाँव निवासी रामभवन मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष धानापुर नियुक्त किया गया. सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने नियुक्ति पत्र सौपा. वहीं रामभवन मौर्य ने मिली जिम्मेवारी को निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने विश्वास दिलाया.

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मे समाज के सभी वर्ग का सम्मान है इसको ध्यान मे रखते हुए रामभवन मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है.
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामभवन मौर्य ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी वर्ग के मान-सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी. किसान नौजवान पूरी तरह से इस सरकार में परेशान हैं. गरीब लोगों की थानों व सरकारी दफ्तरों में सुनवाई नहीं हो रही है. आने-वाले दिनों में जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.
 हम सभी लोग मिलकर पार्टी को मजबूत कर रहें हैं आगामी चुनाव मे समाजवादी पार्टी कि सरकार बनाने के लिए सभी समाज के लोगों को जोड़ा जा रहा है और मुझे जो जिम्मेदार मिली पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा.
इस मौके पर मुख्य रूप से रामजन्म यादव, राजू यादव, अंजनी सिंह, बुल्लू यादव, सीताराम प्रजापति, रमेश यादव बबलू, सुरेश यादव, जगमेंद्र यादव, रामदुलार कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *