चंदौली में कक्षा 8 की छात्रा का अपहरण

8f75ec1efd23

दो दिन बाद भी सुराग नहीं,गांव का युवक अगवा कर फरार


सकलडीहा,(चंदौली)। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण हो गया है। आरोप है कि उसी गांव का एक युवक किशोरी को अगवा कर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन रविवार तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अपहृत किशोरी कक्षा 8 की छात्रा है। वह शनिवार सुबह घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने सकलडीहा कोतवाली में गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी और आरोपी युवक अलग-अलग जाति के हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि शनिवार को ही घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *