चन्दौली में इतने दिनो के अंदर रिपोर्ट न देने पर निलंबित होंगे लेखपाल : उपजिलाधिकारी

c16560e0fc23
लेखपाल और कानूनगो की मनमानी से तंग आए अधिवक्ताओ की नाराजगी पर  सख्त हुआ तहसील प्रशासन 

चंदौली,सकलडीहा। संयुक्त बार के अधिवक्ता बीते एक सप्ताह से विभिन्न मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। सोमवार को अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद तहसील प्रशासन व अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें एसडीएम अनुपम मिश्रा व तहसीलदार राहुल सिंह ने अधिवक्ताओं की एक एक समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोशा देते हुए अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।


फोटो: तहसील सभागार में एसडीएम अनुपम मिश्रा अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण के बारे में जानकारी देते हुए


आरोप था कि लेखपाल व कानूनगों की मनमानी के कारण अंश निर्धारण और धारा 38 (2) की रिपोर्ट देने में बिलंब हो जाता है। जिसके कारण वादकारियों को काफी समस्या होती है। शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन अनजान बना हुआ था। जिसे लेकर अधिवक्ता बीते एक सप्ताह से न्यायिक कार्य का विरोध कर रहे थे। सोमवार को हो हल्ला मचाने के बाद तहसील प्रशासन ने अधिवक्ताओं के साथ संयुक्त रूप से बैठक करके समस्या का निस्तारण कराने का भरोशा दिया। 

चेताया कि कोई भी लेखपाल यदि सात दिन के अंदर रिपोर्ट नहीं देता है तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किया जायेगा। इसके साथ ही कोई भी शिकायत डाक के माध्यम से संबधित को भेजा जायेगा। गांवों में रोस्टर लगाकर अंश निर्धारण कराया जायेगा। अंश निर्धारण में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। 

इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित सिंह, राजेन्द्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, अध्यक्ष अंगद कुशवाहा,मनोज पांडेय, उपेन्द्र नारायण सिंह, शिवकुमार सिंह, नितिन तिवारी,अजय कुमार सिंह,जगदीश सिंह,पंकज सिंह यादव,उमाशंकर, राजेश्वर सिंह, बुद्धिराम,अतुल तिवारी,अशोक मिश्रा,कुबेर सिंह,श्यामजी प्रसाद, प्रभु पाठक,अरूण कुमार ,नरसिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *