स्काउट गाइड विद्या से बच्चों में प्रकट होता है एकता का भाव-प्रधानाचार्य

चंदौली, भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसी प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा चंदौली में शुभारंभ हुआ. इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन ध्वजारोहण के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार ने स्काउट गाइड के बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा इस स्काउट गाइड विद्या से बच्चों में एकता का भाव प्रकट होता है. बच्चे अनुशासित होते हैं और देश के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करते हैं.
इस अवसर पर स्काउट गाइड प्रभारी सिद्धनाथ प्रजापति बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा आपातकालीन स्थितियों में स्काउट गाइड का बहुत बड़ा योगदान होता है. समाज के प्रति साथ ही साथ विनोद कुमार प्रजापति, राजकिशोर, अरुण कुमार मौर्य, इंद्रजीत,अनिल सिंह यादव , अवधेश मिश्रा, राजेश यादव, धनंजय सिंह, शुभम सिंह, राजूराम, प्रवेश कुमार, सत्येंद्र चौहान एवं विद्यालय के सभी कर्मचारी गढ़ उपस्थित रहे साथ ही साथ स्काउट गाइड प्रशिक्षिका सुश्री रेखा यादव तहसील काउंसलर गाइड चंदौली.
इस शिविर की संचालन जिला ट्रेनिंग काउंसिल स्काउट जनपद चंदौली महेंद्र कुमार ने किया