ब्लाक प्रमुख ने गांव में लगावाया हाई मास्क लाइट, अंधेरे से मिली मुक्ति

0461fd1c9ed8

सोनू पटेल व निरंजन कुमार बौद्ध की मेहनत लाई रंग, ग्रामीणों में हर्ष

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा विकास खण्ड क्षेत्र के बरठी गांव में ग्रामीण सोनू पटेल व निरंजन कुमार बौद्ध के आग्रह पर ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह के द्वारा बुधवार को हाई मास्क लाइट लगवाया गया। जिससे ग्रामीणों में हर्ष है। 

ग्रामीण सोनू पटेल ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हाईमास्ट लाइट के लगने से सड़कों पर पसरा रहने वाला अंधेरा बिल्कुल खत्म हो जाएगा। अंधेरा होने के कारण खासतौर पर महिलाएं सड़को पर से गुजरते समय डर महसूस करती थी। अब जब सड़कों पर पर्याप्त उजाला रहेगा तो उन्हें डरने कि जरूरत नही रहेगी।
इस दौरान ग्रामीण बबलू पाल, दीन बन्धु, सोनू प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे। वही ब्लाक प्रमुख ने बताया कि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं का ख्याल रखना मेरा कर्तव्य है, मैं हमेशा इसका ध्यान रखूंगा. गांव के मुख्य मार्ग पर अंधेरा था लाइट लग जाने से ग्रामीणों को उजाला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *