टिमिलपुर पंचायत भवन पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

1369c01e040f
150 मरीजो की आंख की हुई जांच, नेत्र सर्जन डॉ. माधव मुकुंद का हुआ भव्य स्वागत 

चंदौली, जनपद के सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर पंचायत भवन पर मंगलवार को नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सक डॉ. माधव मुकुंद द्वारा 150 लोगों के आंखों का परीक्षण कर दवा दिया गया.


फोटो : डॉ. माधव मुकुंद को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट करते हुए भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी व अन्य 


नेत्र सर्जन डॉक्टर माधव मुकुंद ने बताया कि जांच के दौरान 5 मरीजों के आंखों में नाखून 10 में झिल्ली और 50 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या मिली. विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहां की ऐसे कार्यक्रमों में उपस्थित होकर मैं अपने आप को बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हूं. मैं ऐसे कार्यक्रमों के लिए मैं सदा समर्पित रहूंगा.

ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहां की जिंदगी में नेत्रदान से बड़ा और कोई बड़ा कार्य नहीं हो सकता है. जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश कुमार ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए मैं आप लोगों के साथ आजीवन खड़ा रहूंगा. ग्राम विकास अधिकारी संदीप गौतम ने कहां की ऐसे कार्यक्रम मैं अपने जीवन से ही करता आ रहा हूं. ऐसे कार्यक्रमों के लिए आप लोगों के साथ हूं और कहीं भी जरूरत पड़े तो आप लोग मुझे नि:संकोच कह सकते हैं. 

भानु प्रताप चौहान समाज सेवी ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर के सम्मान किया. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहां की मैं बहुत सौभाग्य शाली हूं कि मेरे पंचायत भवन पर ऐसा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. राहुल राजभर छात्र संघ महामंत्री सकलडीहा पीजी कॉलेज व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर टुनटुन सिंह, श्रवण, मोनू पांडे, निर्भय कुमार, कपिल कुशवाहा, अजीत, चंदन सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *