सकलडीहा बार एसोसिएशन का नामांकन कल,उम्मीदवारों को शुल्क के साथ देना होगा जमानत राशि

70c392488e72
चन्दौली,
सकलडीहा l सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव आगामी 18 जनवरी को होना है। बुधवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक नामांकन फार्म वितरण किया जायेगा। तीन बजे तक नामांकन होगा। उम्मीदवारों से नामांकन शुल्क के साथ जमानत राशि भी जमा करना होगा। चुनाव अधिकारी जर्नादन मिश्र व राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न पदों के लिये अलग अलग जमानत राशि तय किया है।
सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव अध्यक्ष महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिये होना है। किसी भी पद के उम्मीदवारों का दस वर्ष से कम का अनुभव मान्य नही होगा। सभी पदों पर नामांकन फार्म दो सौ रूपया निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष और महामंत्री के लिये दो हजार का जमानत राशी जमा करना होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये 15 सौ रूपया और कनिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिये एक हजार रूपया, शेष सहायक सचिव प्रशासन, पुस्तकालय मंत्री प कार्यकारिणी में क्रमश पांच सौ और तीन सौ रूपया जमानत राशी निर्धारित किया गया है।
 चुनाव अधिकारी बुधिराम ने बताया कि प्रत्याशी को नामांकन फार्म के साथ सीओपी कार्ड या बार कौंसिल की ओर से जारी कार्ड व प्रस्ताव का सूची लगाना होगा। इस मौके पर जर्नादन मिश्रा, राजकुमार सिंह, सुरेश सिंह यादव, दीनानाथ मौर्या आदि चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *