शालिनी सिंह बनी मुएथाई की अंर्तराष्ट्रीय रैफरी व जज

199bf9b4048c
सटीक संवाद,लखनऊ l वर्ल्ड बॉक्सिंग कॉउंसिल मुएथाई द्वारा विश्व मुएथाई प्रतियोगिता 2024 एवं अमेजिंग मुएथाई फेस्टिवल का आयोजन 1 से 5 फरवरी तक बैंकॉक थाईलैण्ड के ऐतिहासिक लुमपीनी स्टेडियम में किया गया। जिसमें दुनिया भर के 65 देशों से 1200 खिलाड़ियों एवं 85 रैफरी एवं निर्णायकों ने हिस्सा लिया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 9 सदस्यीय भारतीय टीम ने मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के बैनर तले देश का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीत कर राष्ट्र का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया।



 इसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान रिंग ऑफिशियल वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें भारत की ओर से मुएथाई इंडिया नेशनल फेडेरशन के संस्थापक एवं अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रैफरी एवं जज दयाचन्द भोला एवं नगर निवासिनी जिला चन्दौली उत्तर प्रदेश की शालिनी सिंह ने हिस्सा लेकर रिंग ऑफिशियल का कार्यभार संभाला।

 शालिनी सिंह देश की पहली महिला ऑफिशियल हैं जिन्होंने इस विश्व स्तरिय प्रतियोगिता में रिंग सुपरवाईजर का कार्यभार भी संभाला।मुएथाई इंडिया नेशनल फेडेरशन के महासचिव दयाचन्द भोला ने जानकारी देते हुए बताया कि शालिनी सिंह ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये यह विश्व स्तरिय सम्मानजनक उपाधि प्राप्त की हैं।जिसके लिये वह बधाई की पात्र हैं।

इस अवसर पर मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के सभी सदस्यों ने पदक जीतने वाले खिलाड़ीयों को, उनके अभिभावकों को एवं यू. पी. मुएथाई संघ एवं लखनऊ मुएथाई संघ को हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *