नकली गोल्ड के बदले गोल्ड लोन लेना पड़ा महंगा, युवक को जाना हुआ जेल

8e185470433f
चंदौली, जनपद के थाना सैयदराजा अन्तर्गत एक बैंक से युवक द्वारा धोखाधड़ी करके नकली गोल्ड के बदले में गोल्ड लोन लेने का मामला प्रकाश में आया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


फोटो : थाना सैयदराजा पर पुलिस टीम के साथ हैदर इदरीशी 


पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में लगातार तत्पर है। इसी क्रम में धोखाधडी में वाँछित अभियुक्त हैदर इदरीशी पुत्र शेखावत मियां निवासी ग्राम सरेवा नियर मस्जिद थाना भभुआ कैमूर बिहार को शनिवार को शाम 4:20बजे नौबतपुर से गिरफ्तारी की गई है। 

सैयदराजा थाना प्रभारी मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त के सम्बंध में एक शाखा प्रबंधक द्वारा दी गई तहरीर पर मु.अ.सं. 102/2023 धारा 406/ 420/ 467/ 468/ 471/ 120 (बी) भा.द.वि. का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed