डीएम एसपी ने बलुआ घाट का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

a85ade163b1a

चंदौली, 23 जनवरी 2025। बलुआ स्थित पश्चिम वाहीनी गंगा घाट पर 29 जनवरी बुधवार को मौनी अमावस्या के पर्व पर स्नान व मेले को लेकर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों संग घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर जायजा लिया.

उन्होंने कहा कि स्नान व मेले में सभी विभागों के लोग मौजूद रहेंगे. किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी. जिलाअधिकारी ने गंगा नदी में बैरिकेटिंग,खोया पाया केन्द्र, महिला चेन्जिग रूम, शौचालय,घाट की साफ – सफाई आदि व्यवस्था का जायजा लेते हुए घाट पर गोता खोर, जल पुलिस,एनडीआरएफ की टीम, जल पुलिस,स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम में दवा के साथ एंटी वेनम, एम्बुलेंस, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, अस्थाई शौचालय, वन विभाग द्वारा जगह- जगह पर अलाव,जल निगम द्वारा पानी, घाट पर चौतरफा प्रकाश की व्यवस्था, एनाउंसमेंट के लिए लाउडस्पीकर, पीडब्ल्यूडी विभाग को मार्गों के झाड़ियों की साफ सफाई,आने वाले मार्गो की मरम्मत, मेले में फायर ब्रिगेड , जिला पंचायत द्वारा मोबाइल शौचालय, सीसीटीवी कैमरा आदि व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि पुलिस विभाग के लोग श्रद्धालुओ के साथ प्रेम के साथ पेश आये. चोर उचक्कों से सतर्क रहे. आने जाने वाले रास्ते व स्नान करने वाले घाट पर भीड़ न हो इसके लिए लोग लगातार आते जाते रहे.
बैरिकेटिग पर पुलिस तैनात रहे मेले मे भारी वाहन न प्रवेश करे. वही गंगा घाट पर लगी बैरिकेटिंग के बाहर कोई गहरे पानी मे न जाय. घाट पर एनडीआरएफ एव जल पुलिस गोता खोर की टीम 24 घंटे तैयार रहे. मुस्तैदी के साथ इस स्नान को सफल बनाने के लिए तैयार रहे.
इस दौरान उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा,जिलाअपर अधिकारी अमित राज सिंह,डीपीआरओ नीरज सिन्हा, खंड विकास प्रकाश प्रसाद,एडीओ पंचायत अधिकारी राकेश दीक्षित, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव ,ग्राम प्रधान दिलीप कुमार,अवर अभियंता, चिकित्सा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी आंनद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *