जीवन कौशल प्रशिक्षण के अंतिम चरण का समापन

चंदौली,23 जनवरी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जीवन कौशल प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा चंदौली में अंतिम चरण का समापन हो गया.
यह चार दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को 100 की संख्या में द्वितीय चरण में बुलाया गया था.
समापन समारोह को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षण के उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि यह चार दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण कल 10 मॉड्यूल को समाहित किया हुआ है. जिसे डब्लू एच ओ ने निर्धारित किया है. यह प्रशिक्षण जीवन के प्रत्येक पहलुओं में काम आने वाला प्रशिक्षण है.
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रोशन सिंह ने बताया कि 10 कौशलों में पारस्परिक संबंध कौशल, स्व जागरूकता, संप्रेषण, भावना प्रबंधन, सामानुभूति ,तनाव प्रबंधन, समस्या समाधान, निर्णय लेना, सृजनात्मक चिंतन, समालोचनात्मक चिंतन शामिल है.
प्रशिक्षण के चार दिवसों में डायट प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार , प्रवीण राय , डॉ बैजनाथ पाण्डेय , जयंत कुमार सिंह, डॉ रोशन सिंह ने अलग अलग टॉपिक्स पर प्रशिक्षण दिया ।