पत्रकार के प्रस्ताव पर कमालपुर बाजार में लगा स्ट्रीट लाइट,राहगीरों को मिलेगी सहूलियत

ce19fe0e1087
चन्दौली,
कमालपुर l कस्बा में चिन्हित जगहों पर अंधेरा होने से राहगीरो को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था।समस्या को देखते हुए बीते दिनों नीरज अग्रहरि पत्रकार ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से कमालपुर बाजार में चिन्हित स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का प्रस्ताव रखा था।ताकि रात में राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।
वही रात में चोरी की घटना पर भी अंकुश लग जायेगा।समस्या को देखते हुए विधायक ने बाजार में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाने का भरोसा दिया था।रविवार को विधायक के पहल पर राज्यसभा संसद सदस्य कान्ता कर्दम के सौजन्य से कमालपुर बाजार में दो स्ट्रीट लाइट लगवाया गया।
इसके लिए पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली व पत्रकार नीरज अग्रहरि के नेतृत्व में जमुर्खा पुलिया के समीप व रामलीला मैदान के समीप जगह चिंहित किया गया।तदुपरांत विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह व छोटू के देखरेख में कर्मचारियों ने दोनों स्ट्रीट लाइट लगवाने के काम किया।वही नीरज अग्रहरि पत्रकार ने कहा कि विधायक के पहल पर चिन्हित स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के काम किया गया।
इससे राहगीरों में रात में आवागमन करने में काफी सहूलियत हो जाएगी।इसके लिए कस्बा के व्यापारी व क्षेत्रीय ग्रामीण विधायक के पहल का दिल से धन्यवाद दे रहे है।आने वाले समय में पेट्रोल पंप के समीप सहित अन्य आवश्यक जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के काम होगा।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, नीरज अग्रहरि पत्रकार, गणेश अग्रहरि, निकेश जायसवाल, छोटू, बिनोद अग्रहरि, संजय त्रिशूलिया, चंदन गोंड, सिरी मौर्या, बब्बू सिंह, सोनू गुप्ता, विकास गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *