तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

384961fb0ff4
चंदौली, जनपद के विकास खण्ड सकलडीहा अंतर्गत बलारपुर गांव मे शनिवार की सुबह 8 बजे करीब तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। करीब डेढ़ घंटा बाद मासूम का शव तालाब में उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव को बलुआ घाट पर परवाह कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल रहा।


फोटो: बलारपुर गांव में मासूम की मौत पर रोते बिलखते परिजन

बलारपुर गांव के रामवृक्ष राजभर के दो पुत्र लालचंद और फूलचंद है। फूलचंद को दो पुत्री और एक पुत्र दो वर्षीय युवराज है। युवराज सुबह करीब 8 बजे घर के समीप तालाब के पास खेलते खेलते तालाब में फिसल कर डूब गया। करीब आधे घंटा बाद दिखायी नही देने पर घर वाले परेशान हो गए। डेढ़ घंटा तक गांव के आसपास लोग ढ़ूढते रहे । इसी बीच तालाब में युवराज का शव उतराता देख ग्रामीण शोर मचाने लगे।

 आनन फानन में ग्रामीण तालाब में कूदकर युवराज के शव को बाहर निकाला। इसके बाद नजदीकी डाक्टर के पास ले गये। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दादा रामवृक्ष दादी मराछी, माता गुड़िया, बहन संगम, प्रिया, आकांक्षा, अनामिका, अंजली, मीरा, राखी बड़ी माता कुसुम व पिता फूलचंद और लालचंद का रोते रोते बुरा हाल था।

सात बहनों में एक ही भाई था युवराज 

दो वर्षीय युवराज अपने परिवार में सात बहनों के बीच एक ही भाई था। किसी को यह नही पता था कि परिवार पर दु:खों का पहाड़ अचानक से टूट पड़ेगा। पिता फूलचंद बंगलौर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है। बेटे की मौत की खबर सुनकर हैरान था। बेटे का अंतिम संस्कार भी नही कर पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *