चंदौली में जाम का झाम हटाने सड़क पर उतरे सीओ कोतवाल

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर खरीदारो की भीड़ से लगा जाम
चंदौली,
सकलडीहा, रक्षा बंधन के त्यौहार को लेकर कस्बा के अलीनगर तिराहा पर रविवार को देर शाम तक जाम लगा रहा। जाम से दोनों ओर वाहनो की लम्बी कतार लग गई।इस दौरान राहगीरों को पैदल चलना भी दुभर हो गया। जाम का झाम हटाने को लेकर सीओ रघुराज और कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरे और जाम से निजात दिलाया।
रविवार के दिन सकलडीहा अलीनगर तिराहा स्थित एक हाते में मीना बाजार लगती है। बिना मानक के लगने वाले इस बाजार में आसपास के बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए उमड़ते है। इस दिन सकलडीहा के अलीनगर तिराहा सड़क पर दिनभर भीड़ रहती है। जिससे वाहनों का जाम लग जाता है।
कभी कभी जाम ऐसा लगता है कि पैदल निकलना भी काफी मुश्किलों भरा होता है। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जाम से निजात दिलाने के लिये सीओ रघुराज और केातवाल संजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि त्योहार के कारण जाम की स्थिती बनी रही।