चंदौली पुलिस ने चार जुआरी को नगदी व मोबाइल फोन के साथ धर दबोचा, भेजा जेल

9f3c884d7990
चंदौली। जनपद की थाना चकिया पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को 2200 रूपये नगद व एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.ये जेएम कोर्ट के बगल बनी मीना बाजार की बाउण्ड्री मे जुआ खेल रहे थे.  



शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना चकिया पुलिस ने जेएम कोर्ट के बगल बनी मीना बाजार की बाउण्ड्री मे जुआ खेल रहे चार जुआरी राजन चौरसिया पुत्र रामजी चौरसिया, हिमांशु चौरसिया पुत्र अशोक चौरसिया, दीपक कुमार उर्फ नागा पुत्र जयप्रकाश मद्धेशिया, व जिऊत उर्फ दीपू चौहान पुत्र जशवन्त चौहान को गिरफ्तार कर लिया वहीं उनकी तलाशी के बाद इनके कब्जे से कुल 2200 रूपये नगद व एक मोबाइल फोन बरामद किया. उपरोक्त सभी जुआरी थाना चकिया के रहने वाले है. इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 204/2024 दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि चारो जुआरियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *