बध हेतु क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जा रहे 53 गोवंश बरामद

2319dd6cb4a2

थाना नौगढ़ द्वारा विगत 10 दिनों के अन्दर 110 गोवंशो को गोतस्करों के चंगुल से कराया गया मुक्त

चन्दौली। नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा कोइलरवा हनुमान मंदिर के पास से बुधवार की रात 8:40 बजे 53 राशि गोवंश को वध हेतु क्रूरता पूर्वक एक दूसरे में बांध कर मारते पीटते पैदल हांककर बिहार ले जाते समय बरामद किया गया। अभियुक्त जंगल झाडी व अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गये। बरामदी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 63/24 धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

नौगढ़ थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली डॉ. अनिल कुमार के द्वारा जनपद के रास्ते विभिन्न राज्य व जनपदों में पशुओं की तस्करी करने वाले अपराधियों के प्रति कड़ा रूख अपनाते हुए लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जा रहा है। जिसके क्रम में रात्रि गश्त के दौरान गिरफ्तारी कर हिरासत में ले कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा चौकी प्रभारी चन्द्रप्रभा, उ0नि0 रामसरन यादव, का0 श्यामशक्ति यादव, का0 बालकृष्ण यादव, का0 रोहित यादव थाना नौगढ जनपद चन्दौली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *