ब्लॉक मुख्यालय पर साप्ताहिक बैठक संपन्न

d59ee44ab37f
गत वर्ष के अधूरे पड़े कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश 

संचारी रोग से निपटने के लिए एक महीने चलाया जाएगा साफ सफाई अभियान 

 चन्दौली, सकलडीहा। विकास कार्यो को गति देने के लिए ब्लॉक प्रशासन सख्त हो गया है। जिस क्रम में ब्लॉक मुख्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें शासन के मंशानुरूप विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अन्य विषयों पर चर्चा किया गया।

फोटो : ब्लॉक मुख्यालय पर सचिवों को निर्देशित करते बीडीओ के के सिंह 


बैठक में बीडीओ के के सिंह ने गत वर्ष के अधूरे पड़े प्रधान मंत्री आवास, मुख्य मंत्री आवास को एक सप्ताह में पूर्ण कराने, RRC सेंटर निर्माण पूर्ण कराने के साथ ही 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग अभियान में नालियों की साफ सफाई, दवा का छिड़काव, स्वच्छ शौचालय निर्माण, मनरेगा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में मजदूरों को काम देना, मुख्य मंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन आदि अहम विषयो पर सचिवों को निर्देशित किया गया l

इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एपीओ अभिनव पाण्डेय, सचिव गणेश अहीर, पवन दुबे, महेंद्र यादव, अरविंद गौतम, शशीकांत, प्रिया मौर्या, संजय यादव, राजेश्वर पाल, संदीप गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें