सरकारी स्कूल के बच्चे देश और प्रदेश में अपने प्रतिभा का मनवा रहे लोहा : सीओ रघुराज

01f62a83339e
चन्दौली,
सकलडीहा l विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में गुरुवार को सृजन वार्षिकोत्सव एवं शिक्षोन्यन एवं अभिभावक गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी रघुराज ने विद्यालय के मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया l इस दौरान विद्यालय परिवार के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया । अंत मे आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया गया। 


फोटो नंबर: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को पुरस्कृत करते डिप्टी एसपी रघुराज


क्षेत्राधिकारी रघुराज ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे देश और प्रदेश में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का काम करता है। आज के परिवेश में हर सरकारी विद्यालय को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए। जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। सरकारी स्कूल की पढ़ाई को हम कभी नहीं भूल सकते है । क्योंकि जैसे पढ़ाया जाता वह भी हमेशा याद आता रहता है। अभिभावकों को बच्चों के भविष्य को आगे बढ़ाने में योगदान जरूरी है। 




कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों की छात्र.छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शिव तांडव, विशेष पीटी प्रदर्शन की प्रस्तुति की। वहीं छात्र.छात्राओं ने एकांकी, गीत, कठपुतली डांस, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, योगा, सत्यमेव जयते, कौव्वाली, समूह गान की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। अंत में सभी मेधावी छात्रों को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, अरूण रत्नाकर, रामदुलार सिंह, निठोहर सत्यार्थी,गिरिजेश दादा,राजेश सिंह यादव,अनिल सिंह,रत्नाकर सिंह, चंद्रकांत सिंह,शैलेन्द्र कुमार,रामजी यादव,धर्मराज,सतीश कुमार, ज्योति भारद्वाज, मृत्युंजय सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *