त्यौहार को लेकर पुलीस प्रशासन अलर्ट:व्यवधान डालने वालों पर रहेगी पैनी नजर-रघुराज

f9db89fe5428
चन्दौली,
सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी रघुराज की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार को लेकर मंगलवार को शाम 4:30 बजे एक बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों व्यापार मंडल के पदाधिकारी व संभ्रांत लोग उपस्थित रहे l क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से आगामी होली का त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से बिताने व ग्राम सभा में अराजकता फैलाने वालों के बारे में जानकारी प्राप्त कराने तथा किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना की जानकारी प्राप्त होने पर त्वरित सूचना देने की अपील किया l


फोटो: सकलडीहा कोतवाली परिसर में बैठक करते सीओ रघूराज व अन्य


क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि जिन क्षेत्रों में होली और होलिका के अवसर पर व्यवधान उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त होगी वहां त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इसी के साथ जिन लोगों द्वारा होलिका का आयोजन किया जाता है उनको निर्देशित किया कि होलिका का आयोजन सार्वजनिक स्थानों पर तथा जहां विवाद ना उत्पन्न हो वहीं पर करें। अगर होलिका के स्थान पर विद्युत की सप्लाई गई हो तो वहां होलिका का छोटे स्वरूप में ही आयोजन करें। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके। वही बुधवार को कोतवाली परिसर पर पीस कमेटी की बैठक के आयोजन के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। 


इस बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सेठ, आशीष जायसवाल, रोहित जायसवाल, ग्राम प्रधान अमित कुमार सिंह, गुलाब मौर्य, अशोक कुमार, जेपी चौहान, मनोज यादव, रविकांत पांडेय, विमला यादव के साथ में दर्जनों ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *