चंदौली पुलिस ने 433 वाहनों का किया चालान, 6,30000 का वसूला जुर्माना

यातायात नियमों के उल्ल्घन करने वालो पर लगातार कार्रवाई जारी
चन्दौली– जनपदीय पुलिस ने यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 433 वाहनों का चालान करते हुए 6,30,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस
जनपद में वाहन चेकिंग अभियान लगातार चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व बिना फिटनेस पर आ रहे ऑटो का चालान किया गया है।जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर लोगो को जागरुक किया गया।
यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज 433 वाहनों का चालान करते हुए 6,30,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। साथ ही आमजन को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने सीट बेल्ट का प्रयोग करने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें ।