पुलिस के लाख कवायत के बाद नहीं थम रही शराब तस्करी

6e04795ac943
मुखबिर की सूचना पर पकड़े जाते हैं मादक पदार्थ और गौ तस्कर 

90 सीसी अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया युवक

चंदौली,सकलडीहा।पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 90 शीशी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।



पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चंदौली पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर नजर गड़ाए हुई है। जिसके क्रम में स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति साइकिल पर एक सफेद बोरी में बांधकर कुछ संदिग्ध वस्तु सकलडीहा ब्लाक के तरफ से तहसील सकलडीहा के तरफ आ रहा है।

 उपरोक्त सूचना के आधार पर उ0नि0 देव कुमार चौवे मय हमराह द्वारा सकलडीहा ब्लाक से सकलडीहा तहसील आने वाले रोड नहर पुलिया के पास से एक अभियुक्त को 90 शीशी अवैध देशी शराब तरंग लाईम के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अपना नाम श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम सकलडीहा बाजार थाना स्थानीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *