बिंद समाज को एकजुट होने की जरूरत-डा0 वीरेंद्र बिंद

कहा, शिक्षा वह हथियार है जिससे हम अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते है
चंदौली, कमालपुर। बिंद स्वाभिमान संघ के तत्वाधान में रविवार को बहेरी गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा0 वीरेंद्र बिंद ने पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी व चक्रवर्ती महाराजा वेणु बिंद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया. बैठक में संगठन को मजबूती को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया.
डॉ0 वीरेंद्र बिंद ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि बिंद समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत को दिखलाने का काम करना होगा. समाज को मजबूत करने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना होगा. इसके लिए अपने बच्चों को शिक्षित करने की जरूरत है. तभी हमारे बिंद समाज का उत्थान हो सकता है. शिक्षा वह हथियार है जिससे हम अपने अधिकार को प्राप्त कर सकते है.
समाज को एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी.तभी हम सभी राजनीति में भी अपनी जगह बना सकते है. अपना समाज यदि राजनीति में मजबूत होगा तब बिंद समाज आगे बढ़ सकता है.
अध्यक्षता राजेंद्र बिंद व संचालन बिंद स्वाभिमान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका बिंद ने किया.
इस मौके पर मोती लाल बिंद, महेंद्र बिंद, संतोष बिंद, हनुमान बिंद, सतेंद्र एडवोकेट, मनोज बिंद, सीताराम बिंद, राधिका बिंद,सिंहासन बिंद,रामचंद्र बिंद, लाल बहादुर बिंद,धर्मेंद बिंद, आदि रहे।