गाजीपुर में गरजा रावण, कहा धन धरती राजपाठ बटवाकर रहेंगे

a4902da985d7
हमारा समझौता अमेरिका के नेता कर रहे हैं, सरकार जाति जनगणना की समय तय करे 

गाजीपुर, सटीक संवाद। जिले के सदर स्थित शहनाई पैलेस में प्रबुद्ध जन सम्मेलन करके अस्तित्व बचाओ भाईचारा बनाओ का आगाज किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना के लोकप्रिय सांसद चंद्रशेखर आजाद रहे.

फोटो: चंद्रशेखर आजाद रावण गाजीपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए 


उन्होंने कहा कि बहुजन समाज जुल्म, ज्यादती, अन्याय और अत्याचार का शिकार हो रहा है. जिस दिन आजाद समाज पार्टी सत्ता में आई उस दिन बहुजन समाज को उनका हक अधिकार धन धरती और राज पाठ बटवाकर रहेगें.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। राजनीति में पिछले 15 वर्ष का सूखा बसपा के वजह से है. अगर यह सूखा नहीं होता तो उनकी पार्टी की जरूरत नहीं पड़ती.

पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर और फिर सीजफायर के बाद भी हमारे जवानों की जान जा रही है. हमारे समझौते तो अमेरिका के नेता कर रहे हैं. सेना की कोई जाति व धर्म नहीं होता है.
किसी को भी जाने-अनजाने सेना के जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए. पहलगाम हमले और सीजफायर पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हमारे समझौते तो अमेरिका के नेता कर रहे हैं. हमें गर्व है कि सेना के जवान वहां लड़ रहे हैं, तभी हम यहां सुकून से बैठे हैं.
 सरकार जनहित के बजाए पूंजीपतियों के हित में नीतियां लागू करती है. जाति जनगणना के मुद्दे पर मांग किया कि सरकार इसकी समय सीमा तय करे. बिना समयसीमा के यह घोषणा चुनावी जुमला बन जाएगी. उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें