फरियादी को न्याय दिलाने की बजाय पुलिस ने थाने बुलाकर बेरहमी से पीटा
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच कर कार्रवाई का आश्वासन
चंदौली, 23 मार्च 2025, सटीक संवाद। खबर यूपी के जनपद चंदौली के थाना धानापुर क्षेत्र से है जहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पिता और भाई से जमीन बटवारे के विवाद में फरियादी को थाने बुलाकर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा गया है. यहां तक कि फरियादी चीखता- चिल्लाता रहा और थाने में बेरहमी से पिटती रही पुलिस. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अब देखा जाता है कि उच्चाधिकारी इन दोषी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई करते हैं?
कान्धरपुर गांव के प्रदीप मौर्य का अपने पिता और भाई से पिछले एक साल से संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा था. प्रदीप फरियाद लेकर स्थानीय थाना धानापुर पहुंचा. जहां उसको न्याय दिलाने के बजाय चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार उपाध्याय बेल्ट और डंडों से बूरी तरह से पीटाई करदी.
पीड़ित की पत्नी सुप्रिया कुशवाहा के अनुसार, उनके पति के कमर, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं. चोट के कारण उन्हें रात भर नींद नहीं आई. वे दर्द से कराहते रहे और शौच जाने में भी काफी परेशानी हो रही है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में पुलिसकर्मी की पिटाई से युवक के शरीर पर पड़े चोट के निशान साफ दिख रहे हैं. पीड़ित के चिल्लाने पर भी पुलिस नहीं रुकी.
इस बाबत क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज ने पुलिस के इस व्यवहार को गलत बताया है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.