हजरत मैनुद्दीन चिश्ती निजामी का सालाना उर्स संपन्न, पढ़ी गई जमात नमाज

457f53f05e00
चन्दौली,
सकलडीहा। नागेपुर स्थित आशी महबूब चिश्ती निजामी (गद्दीनाशीन ) के आवास से दो दिवसीय पीरो मुर्शीद हजरत मैनुद्दीन चिश्ती निजामी का सालाना उर्स गुरुवार को संपन्न हुआ। उर्स के पहले दिन कार्यक्रम मे लंगर खानी व कुरान खानी और कव्वाली का आयोजन किया गया। उर्स के दूसरे दिन दरगाह आवाजापुर हजरत मैनुद्दीन चिश्ती निजामी के मजार पर चादर चढ़ाई गयी। बा जमात नमाज पढ़ी गई।


फोटो: नागेपुर से आवाजापुर दरगाह में चादर चढ़ाने के लिये जाते मुस्लिम बंधु


हजरत आशी महेबूब चिश्ती निजामी (गद्दीनाशीन ) ने बताया कि दिन में कुरानखानी एवं लंगरखानी व चादर गागर उठाने की रस्म अदा की गई। उर्स में बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीनों ने दरगाह पर नमाज व फातिहा पढ़ी और चादर चढ़ाया। इस मौके पर गद्दीनाशीन ने मुल्क में अमन चैन व भाईचारा कायम रखने की दुआ भी मांगी। अंत में देर रात तक कव्वाली का जायरीनों ने आनंद उठाया।

 इस मौके पर शाहनवाज खां,मुहम्मद रफीक,मुहम्मद इलियाश,अशोक यादव,मुहम्मद आसिफ,दीपक कुमार,उपेन्द्र यादव, छोटू सिंह सहित अन्य रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *