शाकिब नेहाल के रूप मे हुई मृतक की पहचान,मुगलसराय डाकघर मे गला रेतकर की गयी थी नृशन्स हत्या

93784bf7b0c4

रिपोर्ट !संजय कुमार दिनकर

डीडीयू नगर। क्षेत्र के रेलवे लोको कालोनी स्थित पुराने डाकघर मे शनिवार की सुबह 24 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई l बगल मे मोबाइल,शराब की बोतल,ब्लेड और प्लास्टिक की गिलास पडी थी l आधार कार्ड मिलने पर शव की शिनाख्त अलीनगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर के शाकिब नेहाल के रूप मे हुई है l वह गाड़ी चलाने का काम करता था l

 शुक्रवार की रात अपने मामा के साथ चला गया था और आज शनिवार की सुबह उसकी लाश मिली l पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी l घटना को सुन परिजनों में कोहराम मच गया l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया और अग्रिम कार्यवाही जुट गयी l

 दरअसल शनिवार की सुबह बंद पड़े डाकघर में लोगों ने युवक की रक्त रंजित शव को देखा तो पुलिस को सूचना दिया l पुलिस शव की शिनाख्त मे जुटी रही आधार कार्ड के मिलने पर मृतक की पहचान हुई पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी l पुलिस घटना की छानबीन कर रही है फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है l

 बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता का तलाक हो चुका है पिता वाराणसी में रहता है और मृतक अपनी माता के साथ ननिहाल मे मामा के यहां रहता था जो बगल की मजार के मौलबी की गाड़ी चलाता था l बीती रात 8:00 बजे काम की बात बताकर घर से निकाला और सुबह उसकी लाश मिली

 सीईओ अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि डाकघर में उसकी लाश मिली है गला रेतकर हत्या की गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अग्रिम कार्यवाही जारी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *