भारत को गरीबी और असमानता से निकालने के लिए समता मूलक राज्य की आवश्यकता है नेताजी : अरुण रत्नाकर

5812a02f8a8d

लोगों में बलिदान की भावना जगाई, तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा दिया था नारा, जीवन वृतांत पर भाषण और प्रतियोगिता का आयोजन

सकलडीहा (चंदौली)। ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक नई बाजार विद्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती और सरस्वती पूजन समारोह विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने समारोह पूर्वक मनाया. जिसमें नेताजी के जीवन वृतांत पर भाषण और चित्रकला, वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’. नेताजी जी का यह नारा अमर नारा बन गया, जिसने लोगों में बलिदान की भावना जगाई. उनका मानना था कि भारत को गरीबी और असमानता से निकालने के लिए एक मजबूत और केंद्रीकृत, समता मूलक राज्य की आवश्यकता है.

इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय झम्मन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *