चंदौली में लापरवाही पर नपा सफाईकर्मी

8739a7af8aa2
देवस्थलों पर गंदगी का अंबार मिलने हुई कार्यवाई,

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी के नहीं आने से गांव में चौतरफा गन्दगी का अंबार पटा पड़ा हुआ है 

चंदौली, जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने सावन माह को लेकर मंदिर व शिवालयों में साफ सफाई के लिए विशेष निर्देश दिया है। बावजूद सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर और मंदिर मार्ग पर भारी गंदगी का अंबार होने पर एडीओ पंचायत ने तैनात सफाईकर्मी को निलंबन के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा।एडीओ पंचायत के औचक निरीक्षण और निलंबन की कार्यवाई से सफाई कर्मियों में खलबली मची हुई है।

फोटो: टिमिलपुर में सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय


बता दें कि सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में प्राचीन शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण और रामजानकी का मंदिर है। इसके अलावा टिमिलपुर गांव में काली माता की प्राचीन मंदिर है। जिलाप्रशासन ने सावन माह में गांव और देवस्थलों पर साफ सफाई का विशेष निर्देश दे रखा है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मी के नहीं आने पर गांव में चौतरफा गंदगी का अंबार है। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर कूड़ा करकट के अंबार से पटा हुआ है। मंदिर गेट पर कूड़ा का ढ़ेर पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कर्मी के अनुपस्थित और गंदगी देख एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर निलंबन के लिये अग्रसारित कर दिया है।

इसके बाद आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को बुलाकर गांव में साफ सफाई कराया। सरोवर की साफ सफाई का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सावन माह में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। 

इस मौके पर अमित कुमार, अशोक कुमार, मुन्ना चौहान सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *