चंदौली में टीएससीटी सहसंस्थापक व प्रदेश कोषाध्यक्ष का बुके भेंट कर किया स्वागत

503424de46c8

चंदौली, जनपद में सकलडीहा गांव के जिला प्रवक्ता देवेंत मौर्य के आवास स्थित कैंप कार्यालय पर टीएससीटी के सहसंस्थापक तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष का बुके भेंट कर जिला टीएससीटी टीम द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षको की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर गहन विचार विमर्श किया गया।

फोटो: टीएससीटी के सहसंस्थापक व कोषाध्यक्ष को बुकें भेंट करते हुए टीएससीटी की जिला टीम 

जिला प्रवक्ता के नेतृत्व में टीचर सेल्फ केयर टीम की जिला इकाई ने संगठन के सहसंस्थापक को अपने जिले मे पाकर फूले नहीं समाए। वहीं टीम ने मृतक शिक्षकों के आश्रितों के सहायतार्थ सहयोग राशि प्रदान करने, शिक्षकों की असामयिक मृत्यु हो जानें पर टीम को बिना सूचना के दाह संस्कार कर देने सहित कई गम्भीर मुद्दों को सह संस्थापक के सामने रखा जिसपर उन्होंने निजात के सुझाव सहित विशेष निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला संयोजक कन्हैया कुमार गुप्त, जिला सहसंयोजक निठोहर सत्यार्थी, जिला प्रवक्ता कमलेश साहनी, ब्लॉक धानापुर  अध्यक्ष गिरिजेश दादा, अनंत रस्तोगी, अरुण कुमार रत्नाकर, प्रदीप कुशवाहा और अन्य शिक्षक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *