शिक्षा रूपी कुंजी से ही खोले जा सकते हैं दुनियां के दरवाजों के ताले-अर्जुन आर्या

d1ac2f09a02e
चंदौली, सकलडीहा। क्षेत्र के भोजापुर स्थित डॉ. अंबेडकर स्कूल के प्रांगण में लॉर्ड बुद्धा डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद आर्या के नेतृत्व में रविवार को “वर्तमान परिवेश में शिक्षा का महत्व”, “समिति का प्रचार प्रसार”, “समिति की सदस्यता, गठन और गांव-गांव जाकर शिक्षा के लिए प्रबंध करना” विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बीच बीच में फेंकना देवी, माया देवी तथा केशव राजभर ने मिशन गीत गाकर उत्साह वर्धन किया.

फोटो: डॉ. अंबेडकर स्कूल के प्रांगण में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अर्जुन प्रसाद आर्या 


श्री आर्या ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी सुनहरी चाभी है जो भाग्य के सभी बन्द दरवाजे को खोल देती है.जिस देश की शिक्षा प्रगति करती है वह देश धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है. शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है ऐसे में शिक्षा ही सर्वोपरि है. इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर और बुनियादी सुविधाओं से वचित समाज के बच्चों को शिक्षित करके बेहतर भविष्य के लिए तैयार करके मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह समिति अनवरत तत्पर है.



विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महामंत्री लल्लन कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना हम ज्ञान, समझ और सोचने की क्षमता से वंचित रह जाते हैं. शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है. शिक्षा समाज में गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अन्धविश्वास, और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करती है. शिक्षा समाज में सामाजिक न्याय, समानता, एकता, और शांति को बढ़ावा देती है.

वक्तागण केशव राजभर,जितेंद्र कनौजिया,पायल निषाद और वीरेंद्र कुमार भारती ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही समाज  ज्ञानवान, सशक्त, समृद्ध, और सुखी बन सकता है. मानव विकास में शिक्षा का मूलभूत योगदान है. यह हमारे मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक, ज्ञान और समझ के विकास में मदद करती है. शिक्षा प्रौद्योगिकी विकास, करियर, आत्मविश्वास, और समस्याओं के समाधान को प्रशस्त करती है.अन्त में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का गठन कर प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबल प्रदान करने वालों में मुख्य रूप से जयकरण प्रधान, श्रवण कुमार राजभर, सुदामा प्रसाद सोनी, कपिल प्रकाश, राम पूजन राय, सूर्यनाथ, अजय शर्मा, सुरेंद्र यादव, सुदर्शन प्रसाद, महेंद्र कुमार लहरी, फूलचंद राम, विजय राम, विनोद कुमार कनौजिया, प्रमोद कुमार, एडवोकेट अरविंद कुमार सैनी माया बौद्ध, उर्मिला देवी, सरोज देवी, मौला देवी, सुनीता देवी, सृज देवी, लखपति, सहित अन्य मौजूद रहे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मो.जोखू सिद्दीकी और संचालन एडवोकेट अरुण कुमार ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *