अमिलाई गांव का मुख्य मार्ग काफी दिनों से बदहाल

7b98263503f9

कीचड़ और पानी से भरे गड्ढे परेशानियों का बने सबब, बजट का हवाला देकर टालते रहे हैं प्रधान,

चन्दौली, सटीक संवाद। जिले के चहनियां ब्लॉक के अमिलाई गांव का मुख्य मार्ग बदहाल है. मार्ग में कीचड़ और पानी से भरे बड़े बड़े गड्ढे परेशानियों का सबब बने हुए हैं, मरम्मत कराने को लेकर बजट का हवाला देकर प्रधान टालते जा रहे हैं. इस गांव के लगभग दो सौ महिलाएं, पुरुष और पढ़ने वाले बच्चे को बाजार से लेकर स्कूल जाने का मात्र एकही मार्ग है.

फोटो : अमिलाई गांव का बदहाल मुख्य मार्ग 

ग्रामीणों कल्लू राम, सुजित, शिवभजन, रामजतन ने बताया की खड़ंजा काफी पुराना है, इस मुख्य मार्ग का पिछले कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुआ है. किचड़ और पानी से भरे बड़े बड़े गढ्ढे के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, शिकायत के बाद भी ब्लॉक प्रशासन की ओर से अभी तक इसपर ध्यान नहीं दिया गया है. 
ग्रामीणों ने तत्काल मुख्य मार्ग के मरम्मत की मांग की और चेताया कि मुख्य मार्ग का जल्द ही मरम्मत नहीं कराया गया तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे. जिसकी पूरी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक और जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *