चंदौली के सकलडीहा मे स्वच्छता कार्यशाला आयोजन

1a229d1d3074
छात्रों को स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

स्वच्छता से ही अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है- डॉ.दयाशंकर सिंह 

चंदौली जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्वच्छता ही सेवा है के ऊपर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ दयाशंकर सिंह यादव ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा तथा स्वच्छता के ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला।

फोटो : स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित करते हुए 

डॉ दयाशंकर सिंह

श्री सिंह ने बताया कि स्वच्छता से ही अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। आज हमारा कर्तव्य है कि अच्छे स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के लिए स्वयं तो जागरुक हो ही दूसरे को भी जागरूक करें। यही हम पढ़े लिखों का दायित्व है। 

फोटो : सकलडीहा पी जी कालेज में स्वच्छता की शपथ लेते छात्र छात्राएं 

इस दौरान श्याम लाल यादव ने छात्रों को समाज में स्वच्छता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं उपायों की जानकारी दी। डॉ अनिल कुमार तिवारी ने स्वच्छता पखवाड़ा जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलना है उसके विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *