तू चलेगा डाढ़ डाढ़ तो मैं चलूंगा पात पात

चन्दौली पुलिस ने चार लाख कराया वापस, खाता धारकों से हुए थे फ्रॉड
चंदौली, सटीक संवाद। जिले की थाना साइबर क्राइम टीम ने यह कहावत चरितार्थ कर दिया कि तू चलेगा डाढ़ डाढ़ तो मैं चलूंगा पात पात. खाताधारकों से फ्रॉड हुए कुल 4,22,700 रुपये विभिन्न तिथियों में वापस कराया है. फ्रॉड हुए रूपये वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लाया है.
प्रभारी थाना साइबर क्राइम राम जन्म यादव के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक नसीम अहमद का 5000, अनिल यादव का 25000, संदीप यादव का 23000, आनन्द कुमार का 6000, सोनी का 50000, संध्या कुमारी का 6400, गुलामें मो० मुस्तफा का 3000, भूपेश कुमार सिंह का 10000, प्रज्ञान त्रिपाठी का 28000, अब्दुल रहमान का 79000, संजय कुमार का 10000, अजय चौरसिया का 11000, मो० शाहिद का 55000, राजेश गोंड का 10000, मो० कैफ का 16000, अबू तालिब का 35300 तथा ओम प्रकाश जायसवाल का 50000 की धनराशि विभिन्न तिथियों में वापस कराया गया. उक्त सभी पीडित जनपद चन्दौली के रहने वाले है.
साथ ही शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम कराया गया जिसमें साइबर पीडित व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उनको साइबर से बचाव के तरीके को बताया गया. आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्दौली, अपर पुलिस अधीक्षक सदर, पुलिस उपाधीक्षक साइबर , साइबर प्रभारी एवं साइबर क्राइम टीम जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया।