14 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी दुष्कर्मी वाराणसी से पकड़ाया

93fa997f6e40

चन्दौली — थाना अलीनगर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में 14 साल से वांछित 50 हजार के इनामी व स्थायी वारंटी अभियुक्त को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर मु0अ0स0 134/12 के अंतर्गत धारा 363/366/376 भादवि. में मामला दर्ज है।

बता दें कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना अलीनगर की टीम ने सोमवार को लगभग अपरान्ह 2:00बजे सर्विलांस सेल की मदद से बाबतपुर थाना क्षेत्र, फुलपुर (वाराणसी) से संतोष कुमार (उम्र लगभग 42 वर्ष), पुत्र रमेश राम, निवासी घुस खास, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह करीब 14 वर्ष से वांछित था।
थाना प्रभारी अलीनगर ने बताया कि संतोष कुमार के विरुद्ध थाना अलीनगर में एस.टी. नं0 107/2013 के तहत मु0अ0स0 134/12 धारा 363/366/376 भादवि. के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की यह गिरफ्तारी सर्विलांस सेल की लगातार मॉनिटरिंग व समन्वित कार्यवाही का परिणाम है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से संबंधित मामलों की जांच और बाकी आरोपियों/संदिग्धों की पहचान हेतु कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी टीम में शामिल निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, थाना प्रभारी, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी भूपौली, हे0का0 विकास सिंह, का0 संदीप (सर्विलांस सेल), रि0का0 सर्वजीत सिंह गौतम, थाना अलीनगर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *