बीएड परीक्षा में दो नकलची पकड़ाए, रिस्टीकेट

bff8989c55ec

चंदौली, 22 फरवरी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा आयोजित बी एड की परीक्षा में शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में दो छात्र नकल करते पकड़े गए. नकल करने वाले दोनों छात्र शहीद कैप्टन विजय प्रताप स्नातकोतर महाविद्यालय आवाजपुर के हैं. इनके विरुद्ध महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के परीक्षा के नियमानुसार कार्यवाही की गई.

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुभाष राम ने कहा महाविद्यालय में नकल विहीन परीक्षा संचालित की जा रही है. नकल करने वाले छात्रों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी. महाविद्यालय के परीक्षा के दौरान श्री सरोज पांडे,डॉ. प्रवीण भारती, डा मिथलेश ,डा लल्लन भारती, डा प्रदीप कुमार वर्मा डा नौशाद अहमद ने परीक्षा के दौरान सक्रिय सहयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *