लोकतंत्र पर काला धब्बा है पत्रकार की हत्या : दीपक सिंह

986e976b6ed2
पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये की वजह से एक पत्रकार की हुई हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग 

मृतक के आश्रित को 1 करोड़ मुआवजा राशि दे सरकार

चंदौली। जौनपुर जिले में एक पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या के घटना की यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) चंदौली के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। और मृतक के आश्रित को एक करोड़ मुआवजा राशि प्रदान करे।

फोटो: दीपक सिंह जिलाध्यक्ष उपजा चंदौली 


श्री सिंह ने कहा है कि जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली अंतर्गत इमरानगंज बाजार में एक न्यूज पोर्टल में काम करने वाले पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सबरहद गांव के रहने वाले पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव एक न्यूज पोर्टल में काम किया करते थे। वे क्षेत्र में गौ-तस्करों और माफियाओं के खिलाफ लागातर खबरें लिखते रहे। जिसकी वजह से गौ-तस्करों और माफियाओं ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

उन्होने आगे कहा कि मृतक पत्रकार ने पूर्व में ही पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी जान की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की थी, मगर किन कारणों से उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई, इस पर भी सरकार को उच्चस्तरीय जांच करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये की वजह से एक पत्रकार की हत्या हुई। जिससे प्रशासन की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं। श्री सिंह ने यूपी सरकार से मांग की कि मृतक पत्रकार के परिवार को 1 करोड़ रूपए की मुआवजा राशि प्रदान की जाए, साथ ही दोषियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच के साथ अन्य जिम्मेदार लोगों को भी सजा दी जाए। 


इस मौके पर जिला महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, प्रेमशंकर त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, आरिफ हाशमी, राकेश यादव, बाबर अली, आशीष विद्यार्थी, अरविंद पटवा, फरीदुद्दीन, अजय सिंह राजपूत, न्याज खां, अबुल कैश डब्बल, विष्णु वर्मा, अखिलेश कुमार, अनिल गुप्ता, उमेश मोदनवाल, गोविंद केशरी, कृष्ण कुमार गुप्ता रमेश राम अवधेश कुमार यादव उमाकांत पाण्डेय अलीम हाशमी, पुनवासी यादव राजकुमार संत दयाल यादव संजय दिनकर आदि अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *